फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नव दीक्षित छुल्लक विदेहानंद की समाधि संस्कार विधि विधानपूर्वक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जैन समाज के नव दीक्षित छुल्लक विदेहानंद की समाधि संस्कार विधि विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। शहर के जैन धर्मशाला से उनकी डोला यात्रा बैड बाजाें के साथ निकाली गई। शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित राजवाहे के पास बाग में पूज्य जैन मुनियों की उपस्थिति में समाधि संस्कार पूरा किया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के नव दीक्षित छुल्लक विदेहानंद उर्फ लाला त्रिलोकचंद जैन को उनके परिजन नाजुक हालत में शामली लेकर पहुंचे। जैन धर्मशाला शामली में विराजमान आचार्य वसुनंदी महाराज के सुयोग शिष्य श्रमण मुनि 108 श्री श्रद्धानंद, श्रमण मुनि 108 श्री पवित्रानंद महाराज के सानिध्य में लाला त्रिलोकचंद जैन समाज के नव दीक्षित छुल्लक विदेहानंद को परिवारजनों की सहमति से छुल्लक दीक्षा दी गई। मंगलवार सुबह छुल्लक श्री विदेहानंद की समाधि शामली में ही संपन्न हुई। उनकी डोला यात्रा बैंड बाजों के साथ जैन धर्मशाला शामली से शुरू होकर मुजफ्फरनगर रोड रजवाड़ा के पास बाग में पहुंची। जैन मुनियों के सानिध्य में सभी संस्कार पूरे किए गए। इस मौके पर जैन छुल्लक के पुत्र भूषण लाल, कुमरेश एवं अन्य परिवारजन के साथ शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, मोहित जैन, आलोक जैन, सचिन जैन, शरद जैन, पुनीत जैन, अशोक जैन, भूपेन्द्र जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें