फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभालका गांव तक बस गई नई कॉलोनी, जन सुविधाएं नहीं

विज्ञापन
नगर पालिका की सीमा से बाहर कालोनी के मार्ग का हाल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सिंभालका गांव तक बस गई नई कॉलोनी, जन सुविधाएं नहीं
विज्ञापन

शामली। 20 वर्षों में आबादी नगर पालिका की सीमा लांघ गई। सीमा क्षेत्र से बाहर मेरठ-करनाल हाईवे पर उत्तर दिशा में सिंभालका गांव की भूमि में आवासीय कॉलोनी बस गई। दस साल में काफी आवास बन गए।
सिंभालका गांव की भूमि पर ग्रामीण क्षेत्रों से रिटायर्ड नौकरी पेशा और किसान अपने गांवों को छोड़कर अपने आवास बना कर रह रहे हैं। वर्षों से यहां कई परिवार रह रहे हैं। इस क्षेत्र को नगर पालिका की सीमा में शामिल करने की मांग लोग जनप्रतिनिधियों से कई बार कर चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन के समक्ष भी उन्होंने अपनी समस्या रखी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां के लोग सड़क, नाली, पानी और सफाई जैसी आधारभूत सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से इन लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

इस कॉलोनी में रह रहे हरख्याल सिंह ने बताया कि वह झाल गांव के रहने वाले हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए सालों पहले आवास बना लिया था। कॉलोनी में पहले सड़क बनी थी, वह अब खस्ता हाल में है। लोगों ने आपस में चंदा एकत्र करके किसी तरह बिजली की व्यवस्था यहां कराई। नाली न होने पर बारिश का पानी रास्तों पर भर जाता है।
हसनपुर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी कैलाश चंद बताते हैं कि शहर से सटे होने के बाद भी कॉलोनी में कोई सुविधा नहीं है। उनके राशन कार्ड भी नहीं बने हैं। उनके आसपास 50-60 मकान बन गए हैं, जबकि कई मकान निर्माणाधीन हैं। कॉलोनी को नगर पालिका परिषद की सीमा क्षेत्र में शामिल कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल, चेयरमैन व ईओ और सभासदों से मिलकर मांग कर चुके हैं। फिर भी कॉलोनी नगर पालिका की सीमा क्षेत्र में शामिल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सभासद निशी रानी के पति निशिकांत संगल का कहना है कि सीमा के बाहर से आवासीय कालोनियों का नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होना जरूरी है। भाजपा के सदस्य शीघ्र ही सहारनपुर मंडलायुक्त डा. लोकेश एम. से मिलेंगे। सीमा क्षेत्र से बाहर आवासीय कॉलोनियों को नगर पालिका की सीमा क्षेत्र में शामिल करने के लिए अनुरोध करेंगे। इस बाबत भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी से मुलाकात करके पैरवी की मांग करेंगे।

नगर पालिका की सीमा से बाहर कॉलोनी के रास्ते का हाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें