फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन में तीसरी बार कोरोना का नहीं मिला नया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस नहीं मिला है, जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। सक्रिय केस की संख्या अब 32 रह गई है। 21 दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि जिले में कोई कोई नहीं आया।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है, जबकि एक मरीज ठीक होकर अपने घर चला गया। इससे पहले 25 दिसंबर, 11 जनवरी को भी जिले में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला था। बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या एक से पांच तक रह गई है। उधर, कैराना ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि मलिन बस्तियों में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत कुल 229 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान एंटीजन किट से कुल 144 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 85 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें