कांधला। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने एनजीटी के रोक के बवजूद चल रहे क्षेत्र के गांव जसाला, रामपुरखेड़ी और किवाना में के तीन ईंट भट्टों को बंद कराकर सील कर दिया था। आरोप है कि तीनों ईंट भट्टा मालिकों ने सील को तोड़कर भट्ठों को अवैध रूप से चालू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर के अवर अभियंता विपुल कुमार ने सहायक वैज्ञानिक अधिकारी दीपा अरोड़ा ने तीन दिन पहले जसाला, रामपुरखेड़ी व किवाना के तीन भट्ठों को बंद कराया था। एनजीटी के रोक के बावजूद भट्ठों का संचालन किया जा रहा था। आरोप है कि तीनों ईंट भट्ठा स्वामियों ने शुक्रवार को अधिकारियों के द्वारा लगाई सील को तोड़कर भट्ठों का संचालन शुरू कर दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के अवर अभियंता विपुल कुमार का कहना है कि तीनों ईंट भट्ठों पर दोबारा से टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि भट्ठे चालू मिले तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।