फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 13 हजार चोरी के शक में कर दी भांजे की हत्या, एक गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ट्रक ड्राइवरी सीखने मामा के घर आये किशोर पर 13 हजार रुपये चोरी करने के शक में दो मामाओं, मामी व मामा के साले ने किशोर की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी तथा शव को यमुना में बहा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी मामा को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन


31 अगस्त को थाना गढ़ीपुख्ता के गांव भैसवाल निवासी हारुन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि तीन माह पहले उसका 16 वर्षीय बेटा अब्दुल्लाह कैराना के इस्लाम नगर में अपने मामा आबिद के घर पर ट्रक ड्राइवरी सीखने के लिए आया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नही चला। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद गहनता से जांच की। इस दौरान आबिद से पूछताछ की तो उसने बताया कि तीन माह पहले वह अपने भाइयों आरिफ व एहसान तथा पत्नी साइना के साथ भैंसवाल गये थे। वहां उसके बहनोई ने अपने बेटे अब्दुल्लाह को उनके साथ ट्रक ड्राइविंग सीखने के लिए भेज दिया था।
एक दिन अब्दुल्ला ने गाडी केंटर में रखे 13 हजार रुपये चोरी कर लिए, जिसके बाद उसने अपने भाई आरिफ, साले एहसान व पत्नी साइना के साथ मिलकर अब्दुल्लाह की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। रात में अब्दुल्लाह की मौत होने पर कई दिन तक शव को अपने मकान के ऊपरी कमरे में छिपा कर रखा। लेकिन बाद में डर के चलते अब्दुल्लाह के शव को यमुना में बहा दिया। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि अपहरण व हत्या के आरोप में आबिद निवासी इस्लाम नगर को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। फरार चल रहे आरोपी आरिफ, एहसान व साइना की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें