फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी के मौसम में दुल्हनों को भा रहा नेपाली रानी हार, बाजारों में बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शादी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। दुल्हनों को आकर्षित कर रहा है नेपाली डिजाइन का रानी हार, जो इस सीजन की नई पसंद बन गया। सोने की कीमतें भले ही ऊंचाई पर हों, लेकिन महिलाओं की पसंद में कोई कमी नहीं आई है। बदलते फैशन ट्रेंड के साथ अब पारंपरिक भारतीय डिजाइन के साथ नेपाली स्टाइल का मिश्रण लोगों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

शहर के सर्राफा व्यापारी शिवम और शानू ने बताया कि नेपाली रानी हार की मांग इन दिनों काफी बढ़ गई है। इसकी कीमत एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक है। खास बात यह है कि इस डिजाइन में पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक लुक दोनों का सुंदर मेल देखने को मिलता है। कई दुल्हनें शादी से पहले ही अपने लिए यह रानी हार बुक करा रही हैं।
नेहरू मार्केट स्थित ज्वेलर्स की दुकानों पर भी इन हारों की जबरदस्त डिमांड है। गांव राझड़ की युवती अनिता ने बताया कि उसने भी अपनी शादी के लिए नेपाली रानी हार बनवाया है। उसका कहना है कि रानी हार की बारीक नक्कासी और सुनहरी चमक देखने लायक होती है। वहीं गांव कुरमाली की युवती स्नेहा ने बताया कि यह हार हर लुक में फिट बैठता है, चाहे पारंपरिक ब्राइडल लुक हो या फिर आधुनिक ड्रेसअप।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि नेपाली डिजाइन के गहनों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बाजार में नई डिजाइनों की भरमार है। दुकानदारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में रानी हार की मांग और अधिक बढ़ने की संभावना है, क्योंकि यह न सिर्फ सुंदर दिखता है बल्कि शाही अंदाज भी प्रदान करता है।
महिलाओं के अनुसार शादी के मौके पर यह हार उनके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार लाता है। महंगाई के बावजूद, महिलाएं अपने बजट के अनुसार इस डिजाइन में निवेश करने से नहीं हिचक रहीं, जिससे बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें