फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न फिजीशियन न बाल रोग विशेषज्ञ, दावा तैयारियां पूरी हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव और उपचार के लिए तैयारी पूरी करने का दावा किया है, लेकिन जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन नहीं है। स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञ चिकित्सकों के बिना कोरोना से लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर ने जिले में दस्तक दे दी है। एक सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमित केस मिल रहे हैं। मंगलवार को एक ही दिन में 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 200 बेड का कोविड अस्पताल तैयार किया है, जिसमें 50 बेड का पीकू वार्ड और छह बेड का ओमिक्रॉन वार्ड तैयार किया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में चार ऑक्सीजन प्लांट हैं, जिनसे 125 बेड पर सेंट्रल आक्सीजन की सीधी सप्लाई की व्यवस्था है। इसके अलावा 26 वेंटिलेटर हैं।
जिला अस्पताल में संसाधन तो पर्याप्त हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। कोरोना के उपचार के लिए बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन जिला अस्पताल में ये दोनों ही विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सफल कुमार का कहना है कि जिले के किसी भी अस्पताल में फिजीशियन नहीं है। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की भी अभी नियुक्ति नहीं हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए शासन को कई बार मांग भेजी गई है।
विज्ञापन

कोट...
कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों के उपचार के लिए पूरी तैयारी की गई है। सीएचसी शामली में डॉ. उपकार मलिक और कांधला में डॉ. रामवीर सिंह बाल रोग विशेषज्ञ है। जरूरत पड़ने पर इन चिकित्सकों को जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया जाएगा। फिजीशियन के लिए भी व्यवस्था कर ली जाएगी। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें