फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 मीटर दौड़ में नेहा व फारूख रहे अव्वल

विज्ञापन
एलम इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजयी छात्रों के साथ कमेटी के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बा एलम में सोमवार को शहीद गौतम पंवार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन शहीद गौतम पंवार के पिता बलवीर सिंह व माता मुनेश देवी ने किया।
विज्ञापन

1600 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में नेहा पंवार एलम ने प्रथम, शिवानी आगरा ने द्वितीय व गार्गी सिकंदरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर पुरुष प्रतियोगिता में फारुख मुजफ्फरनगर ने प्रथम, अहसान सहारनपुर ने द्वितीय और आदेश बागपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में शिवम पंवार एलम की टीम प्रथम, शिवा चौधरी की टीम द्वितीय व फौजी ग्रुप बागपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में हरियाणा के जिला पानीपत के गांव जोनमाना निवासी छह वर्षीय दुष्यंत भी पहुंचा, उसने पुरुष 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और चौथा स्थान प्राप्त किया। बालक को विशेष रूप से आयोजक टीम ने सम्मानित किया। सभी विजयी प्रतियोगियों व उनकी टीमों को नकद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन रालोद युवा नेता राहुल पंवार ने किया। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध भारतीय ने किया। मौके पर राहुल पंवार, प्रदीप पंवार, सैंकी पंवार, संजीव पंवार, बिजेंद्र फौजी, सुनील फौजी, सतीश फौजी, अरविंद पंवार, वरुण पंवार, हनी पंवार, रोनू पंवार, अश्वनी पंवार, संगीता पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें