फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एनसीआर प्लानिंग का काम शुरू, जगी विकास की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित अग्रवाल
विज्ञापन

शामली। शामली जनपद अप्रैल 2018 में एनसीआर में शामिल हुआ था, लेकिन काम अब शुरू हुआ है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने जिला प्रशासन ने जनपद की बेसिक जानकारी मांग ली है। बताया जा रहा है कि 2021 के लिए तैयार हो रहे एनसीआर के सब रीजनल प्लान के लिए ये जानकारियां ली गई हैं।
जनपद को एनसीआर में आने के डेढ़ साल बाद से अभी तक विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ था। लोग तो यहां तक भी कयास लगाने लगे थे कि शामली एनसीआर में शामिल हुआ भी है या नहीं, लेकिन इस पर अब काम शुरू हो गया है। डीएम अखिलेश सिंह के अनुसार एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने जनपद के बारे में बेसिक जानकारियां मांगी है। जनपद की शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या, क्षेत्रफल के अलावा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के इंतजाम, कूड़ा प्रबंधन, निस्तारण व्यवस्था आदि पर रिपोर्ट मांगी गई है। इसी तरह जनपद की ग्राम पंचायतें जनसंख्या, सफाई, कूड़ा निस्तारण के अलावा जनपद की खेतीबाड़ी के बारे में पूरा ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रीयल एरियर का ब्योरा मांगा गया
प्लानिंग बोर्ड द्वारा जनपद के उद्योगों के बारे में भी कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। उद्योगों की संख्या, प्रमुख उद्योग, टर्न ओवर के अलावा भविष्य के उद्योगों की बढ़ोतरी की संभावनाओं के विकल्प के बारे में भी पूरी जानकारी प्रशासन से देने को कहा गया है।
परिवहन के साधन भी पूछे
प्लानिंग बोर्ड ने अपने भविष्य के प्लान के मद्देनजर जिले में यातायात के संसाधनों की भी पूरी जानकारी मांगी है। जनपद के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, जिले से निकलने वाले हाईवे आदि के बारे में तमाम जानकारियां मांगी हैं ।
प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में भी पूछा
प्लानिंग बोर्ड ने प्रशासन से यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में भी पूछा है। जानकारी मांगी गई है कि यहां के पर्यटन स्थलों की हालत कैसी है। भविष्य में इनके विकसित होने की क्या संभावनाएं हैं। इनके महत्व आदि के बारे में पूरी जानकारी मांगी है।
जल संसाधन और भूगर्भ जलस्तर
प्लानिंग बोर्ड भविष्य में संभावित जलसंकट को ध्यान में रखकर अपना प्लान तैयार करना चाहता है संभवत: इसलिए ही प्रशासन से जनपद में सिंचाई के संसाधन, भूगर्भ जलस्तर की स्थिति के अलावा जलसंचयन के उपायों के बारे में भी पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

कोट
एनसीआर प्लानिंग द्वारा 2021 के लिए एनसीआर क्षेत्र के विकास के लिए सब प्लान तैयार किया जाता है। ये प्लान गाजियाबाद स्थित एनसीआर बोर्ड कार्यालय द्वारा तैयार होता है। इसके अलावा 2041 के लिए रीजनल प्लान तैयार होता है। संभवत: इस प्लान की तैयारियों के लिए ही जनपद से ये बेसिक जानकारियां मांगी गई है। सभी विभागों को निर्धारित प्रारुप भेजकर ये जानकारियां मांग ली गई हैं। जल्द ही इन्हें अंतिम रुप देकर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
- अखिलेश सिंह, डीएम शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें