फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा बने बच्चों ने जीता मन, नृत्य में अपने संग सबको थिरकाया

विज्ञापन
शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी क? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अपराजिता
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को रॉयल पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी थीम पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन लुभाया। नन्हें मुन्हें कान्हा सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन विजय मलिक, अमनदीप और गगनदीप मलिक, प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। चेयरमैन विजय मलिक ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता अभियान से अंतर्गत होने वाले आयोजनों से बेटियों को कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। वह सेल्फ डिफेंस सीख रही हैं। ये अभियान एक सार्थक अभियान साबित होगा। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने कहा कि उनके स्कूल की छात्राएं अपराजिता अभियान से बहुत प्रेरित हैं। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का हुनर आगे आता है।
विज्ञापन

निर्णायकों में शामिल समाज सेवी रीतू गोयल और वीवीपीजी कॉलेज की प्रवक्ता डॉक्टर मृदुला जैन ने कहा कि अपराजिता अभियान में होने वाले आयोजन बेटियों को आगे बढ़ने, मन से मजबूत बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नेशनल शूटर रिचा मलिक, ताइक्वांडो ट्रेनर कोमल सिंह ने भी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स ट्रेनर अंजली पांचाल भी मौजूद रहे।
फैंसी ड्रेस में आए कान्हा ने सबका दिल जीता
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें मुन्ने भगवान कृष्ण, राधा, यशोदा और सुदामा का आकर्षक रुप धरकर आए। अधिकांश बच्चे कान्हा बने थे। उन्होंने अपने नाम बताए और मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो, मैया यशोदा ये तैरा कन्हैया आदि डायलॉग भी बोले।
देवी उमराकौर स्कूल के ग्वालों ने फोड़ी मटकी
डांस प्रतियोगिता में देवी उमराकौर स्कूल की छात्राओं ने गीत के साथ 20 फुट ऊंचाई पर रखी मटकी से माखन खाने का नृत्य कर सबका मन मोह लिया। इसी स्कूल की छात्राओं का दीप नृत्य भी सबको भाया।
रॉयल की छात्राओं ने रिमिक्स पर थिरकाया
रॉयल पब्लिक स्कूल की 25 छात्राओं ने राधा-कृष्ण के अलावा विभिन्न महापुरुषों के रुप धरे और रिमिक्स नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। तनिष्का का सोलो डांस भी सबको भाया। कई छात्राओं के कृष्ण-राधा, सुदामा नृत्य भी काफी सराहनीय रहे।
स्कॉटिस के छात्रों ने बाल मजदूरी पर की चोट
स्कॉटिस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने राधा कृष्ण नृत्य के अलावा बाल मजदूरी विषय पर लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि किस तरह घर की मजबूरी की वजह से छोटे बच्चे बाल श्रम करने को मजबूर होते हैं। उन्होंने इन बच्चों के परिवार की मदद करने और उनकी शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के ये रहे विजेता
निर्णायक मंडल ने डांस प्रतियोगिता में देवी उमराकौर स्कूल को प्रथम, रॉयल पब्लिक स्कूल को द्वितीय और स्कॉटिस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान दिया। फैंसी ड्रेस में शौर्य को प्रथम, नियति को द्वितीय ओर मानिक्या को तीसरा स्थान मिला।

शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी क?- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी क?- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी क?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें