शामली। एनसीसी की 85 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी ले कर्नल अनुपम सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दी।
बुधवार को 85 यूपी एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता जागरूकता के प्रति रैली निकाली। कैडेट्स ने रैली के दौरान स्वच्छता से संबधित लिखे नारों के बैनर नारों के साथ शहर में घूमकर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही कैडेट्स ने मुख्य मार्गों पर झाडू़ लगाकर सफाई अभियान चलाया। लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कैडेट्स से कहा जिस प्रकार हम अपने शरीर को स्वच्छ रखते हैं। उसी प्रकार अपने पर्यावरण और परिवेश को भी साफ रखना हमारा नैतिक दायित्व है।
आज बहुत बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया आदि समाज में फैल रहे है। उन्होंने कैडेट्स को अपने आस पास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार व सूबेदार मेजर भारत भूषण ने समाज को जागरूक करने के लिए कैडेट्स से आह्वान किया। इस दौरान अश्वनी कुमार, दयाकिशन, अमर सिंह, संदीप राणा, सुभाष चंद्र, सुशील कुमार, सूरत सिंह, पवन कुमार, देशराज, संजीव, राजेश आदि मौजूद रहे।