शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन लंबी कूद, भाला फेंक, हैमर थ्रो में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।
बुधवार को भी जनपद की तीनों तहसीलों के कॉलेजों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आरके इंटर कॉलेज शामली और केकेजीएस भैंसवाल के खिलाड़ी ही सबसे आगे रहे। दूसरे दिन प्रतियोगिताओं में लंबी कूद, दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, हैमर थ्रो में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में जनता आदर्श कॉलेज मालैंडी के इंतजार ने प्रथम स्थान, 3000 मीटर में जूनियर वर्ग में वीवी कॉलेज के दीपक प्रथम, 800 मीटर में सीनियर में आरके के अकरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर में आरके के शुभम ने प्रथम, ऊंची कूद में सीनियर वर्ग में शुभम आरके प्रथम, सुमित नाला कॉलेज के प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में केकेजीएस की ज्योति प्रथम, 3000 मीटर में जैन कन्या की समीना प्रथम, 800 मीटर में सीनियर ज्योति केकेजीएस प्रथम, जूनियर में प्रीति हिंदू कन्या कॉलेज की प्रथम, 600 मीटर में सब जूनियर वर्ग में तनु केकेजीएस प्रथम, जूनियर में नंदिनी प्रथम, सब जूनियर में आरती केके प्रथम, भाला फेंक में अन्नू केकेजीएस प्रथम, जूनियर में आसमीन जैन कन्या प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हैमर थ्रो में सीनियर वर्ग में सविता केके प्रथम, जूनियर वर्ग में साक्षी केकेजीएस प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस दौरान प्रतियोगिता के संचालक योगेंद्र मलिक, सत्येंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, नरेशपाल, राधेश्याम, नीरज बेनीवाल, दिनेश, शिवकुमार, लोकेश आदि मौजूद रहे।