फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में नवाजिश और तनु अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मीनिंग क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं के बीच विभिन खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन सिंगल में बालक वर्ग में नवाजिश और बालिका वर्ग में तनु ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल गढ़ीपुख्ता में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुुधवार को हुए खेलों में बैडमिंटन सिंगल बालक वर्ग में दरगाहपुर के नवाजिश ने पहला, हथछोया के साहिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन सिंगल बालिका वर्ग में दरगाहपुर की तनु ने पहला, राझड़ की काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालिका वर्ग में राझड़ की टीम ने पहला, उदपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में राझड़ की टीम ने पहला, हथछोया की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खो-खो बालक वर्ग में याहियापुर की टीम ने पहला, दरगाहपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में उदपुर की टीम ने पहला, दरगाहपुर की टीम ने दूसरा, 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में यहियापुर के संदीप ने पहला, उदपुर के आमिर ने दूसरा, 100 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में टोडा की शाहीन ने पहला, उदपुर की मीनू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मौके पर धर्मेंद्र सिंह, आदेश पंवार, वीरेंद्र चौहान, महावीर सिंह, सुनील कुमार, राजीव कुमार, योगेश कुमार प्रधानाचार्य, भोला कुमार, संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें