फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे मां गौरी के जयकारे

विज्ञापन
शामली के आट्ठे वाला मंदिर में प्रसाद चढा़ने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। श्री दुर्गा नवरात्र के आठवें दिन मां गौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। अनुष्ठान लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर मां के जयकारों गूंजते रहे। श्रीदुर्गाष्टमी पर कन्याओं का पूजन और भोजन कराकर व्रतों का परायण किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के श्री हनुमान धाम, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, भैरव मंदिर, माजरा रोड भाकू वाला, करनाल रोड और पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा शिव मंदिर, राजो मोहल्ला में चौदस वाला श्रीबाला जी मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, शहर कोतवाली में मां दुर्गा मंदिर, मोहल्ला धर्मपुरा स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा, गंगा मंदिर में मां गौरी की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति और तरक्की की कामना की। पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु महिला-बच्चों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें