शामली। घरों में कन्याओं को भोजन कराकर शरदीय नवरात्र के व्रत का परायण हो गया है।
मां दुर्गाष्टमी पर मां गौरी- सिद्धि दात्री की पूजा के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। देवी- मंदिरों में मां दुर्गा मेले आयोजित किए। बुधवार को शरदीय नवरात्र के देवी मंडप में दुर्गाष्टमी- नवमी एक हो जाने के कारण मां गौरी- सिद्धि दात्री की विशेष पूजा की ।
भक्तों ने दुर्गा सप्तमी, दुर्गा चालीसा, दुर्गा स्त्रोत का पाठ किया । हवन - पूजन के बाद घरों में कन्याओं को पूजन और भोजन कराया। नगर के श्री हनुमान धाम, माजरा रोड भाकूवाला मंदिर, टंकी रोड पर माता वैष्णो देवी, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, मौहल्ला रेल पार में मां दुर्गा शिव मंदिर, कैराना रोड पर गुलजारी वाला मंदिर, करनाल रोड- पुरानी सब्जी मंडी मे मां शाकुंभरी देवी मंदिर, मौहल्ला पंसारियान में सती वाला मंदिर, मौहल्ला राजो वाला में श्रीबाला सुंदर मंदिर में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तक मां दुर्गा की विशेष पूजा के लिए भक्तों की मंदिरों में भीड़ रही।
नगर के मौहल्ला पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकुंभरी देवी में मेले का आयोजन किया। पूरे दिन भक्तों ने मां को प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना मांगी।