फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय जनपद शामली में सत्र 2020-21 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु जनपद के आठ केंद्रों पर शनिवार को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा में पंजीकृत कुल 3553 अभ्यर्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जनपद शामली में जवाहर नवोदय विद्यालय कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में चल रहा है। नवोदय विद्यालय में सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु शनिवार को परीक्षा होगी। प्राचार्य बीसी पंत ने बताया कि जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। परीक्षा में 3553 अभ्यर्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा को शांति व्यवस्था एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए तैयारी कर ली गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। झिंझाना में एसडीएम ऊन, सीओ और खंड शिक्षा अधिकारी राज लक्ष्मी पांडेय को उड़न दस्ते में शामिल किया गया हैं। इसी तरह थानाभवन में तहसीलदार शामली, सीओ भवन व बीएसए, शामली में एसडीएम शामली, सीओ शामली, खंड शिक्षा अधिकारी शामली संजय डबराल, कैराना व कंडेला में एसडीएम कैराना, सीओ कैराना व डीआईओएस सरदार सिंह, कांधला में तहसीलदार कैराना, थाना प्रभारी कांधला, खंड शिक्षा अधिकारी कांधला बिजेंद्र सिंह को सचल दस्ते में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की संख्या
आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना 634
किसान इंटर कालेज थानाभवन 400
एलएलआर इंटर कालेज थानाभवन 461
आरके इंटर कालेज शामली 630
पब्लिक इंटर कालेज कैराना 500
चौ. मानसिंह रा. कन्या इंटर कालेज कंडेला 255
श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला 400
हिंदू इंटर कालेज कांधला 273
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें