फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा : 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

Sun, 26 May 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिलाएं
विज्ञापन
शामली। जिले में नौतपा के पहले दिन ही जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने से लोगों को सूरज की तपिश झेलनी पड़ी। सुबह से उमस भरी गर्मी व गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मई की भीषण गर्मी में शनिवार से नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा में नौ दिन तक गर्मी ज्यादा पड़ने की संभावना रहेगी। इसकी वजह ये बताई जाती है कि इन दिनों में सूरज और पृथ्वी के बीच दूरी कम हो जाती है, जिससे सूरज की किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती है, इस कारण सूरज की तपिश ज्यादा होने के कारण गर्मी ज्यादा होती है। नौतपा के पहले ही दिन जिले का तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दिन निकलते ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया। साथ ही गर्म हवा चलती रही। उसम भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर रहे। प्रचंड गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही लोग घर में दुबके रहे। दोपहर में तो बाजार व सड़कें सूनी हो गई। बाजार में ग्राहक बहुत कम नजर आए और लोग छांव की तलाश करते नजर आए। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले, वे सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

गर्मी से इस तरह करें बचाव
- तेज धूप में जाने से बचे। दोपहर 12 से 3 बजे तक घर के अंदर ही रहे।
- घर से बाहर निकलते समय सिर पर कैप या कपड़ा रखें।
- आंखों को धूप से बचाव के लिए काले रंग का चश्मा लगाएं।
- थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहे। पीने के पानी की बोतल साथ में रखे।
- ज्यादा देर धूप में न रहे। धूप से आते ही ठंडा पानी या अन्य ठंडा पेय पदार्थ न पीये, थोड़ी देर बाद पीये।
- सूती कपड़े ज्यादा पहने और शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने।
- तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
- मौसमी फल तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन ज्यादा करें।
- कोई समस्या होती है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें