फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी अधिवेशन दिल्ली में छह जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन व्यापार करने वाली विदेशी कंपनियों के खिलाफ तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अधिवेशन छह जनवरी से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के सुभाष चौक मुख्यालय पर मंडल की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स व पश्चिमी प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से देश में ऑनलाइन व्यापार करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण देश के व्यापारियों का व्यापार चौपट रहा है। देश से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत छह जनवरी से लेकर आठ जनवरी तक दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर के सभी राज्यों से व्यापारी भाग लेकर केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। उन्होंने संगठन के सभी जिलों से जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में व्यापारियों को दिल्ली पहुंच कर इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक में नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, मनोज मित्तल, नगर अध्यक्ष युवा शिवांग गर्ग, नगराध्यक्ष युवा रवि संगल, राम दयाल गुप्ता, बृजेश गर्ग, पवन गोयल आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें