आज तापमान तीन डिग्री रहा
शामली। बर्फीली हवाएं चलने से पूरे दिन लोगों का हाल- बेहाल रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। शनिवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए रहने से दिन में चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलाना पड़ा। 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से दिन का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों को ठिठुरने के विवश होना पड़ रहा है।
शनिवार को दिन निकलते ही बादल छाए रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बढ़ती सर्दी के चलते पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। शहर के बाजारों में रौनक गायब मिली। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी में बढ़ोतरी होने से रविवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन रहने के आसार हैं। उनका कहना है कि फिलहाल सर्दी से अभी निजात नही मिलने वाली नहीं हैं।
खराब मौसम का ट्रेनों और बसों के संचालन पर असर
शामली। सर्दी और कोहरे का असर ट्रेनों और रोडवेज- प्राइवेट बसों पर रहा। शनिवार को ज्यादातर ट्रेनें प्रभावित रहने से यात्री परेशान रहे। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली- और सहारनपुर से होना वाला ट्रेनों का संचालन एक घंटे से लेकर तीन घंटे तक प्रभावित रहा। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन लेट रही। सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें शाम चार बजे तक शामली नहीं पहुंची थी। दिल्ली से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 11.50 बजे का है। यह ट्रेन तीन बजे के बाद यह ट्रेन शामली पहुंची है। उत्तरप्रदेश राज्य परिवहन निगम के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान के मुताबिक शनिवार को कोहरा छाए रहने से बस अड्डे पर सवारियों का टोटा रहा। दूसरे शहरों पानीपत- करनाल, सहारनपुर, मेरठ-मुजफ्फरनगर,बड़ौत, दिल्ली से घंटो बाद रोडवेज बसे शामली पहुंची। सर्दी से रोडवेज बसों की आय पर असर पड़ रहा है।
शामली जिले के तापमान में घटता- बढ़ता आंकड़ा
तिथि--- अधिकतम- न्यूनतम तापमान का ---
----22 - दिसंबर--- 17- 07 डिग्री सेल्सियस--
23- दिसंबर --- 15- 06 डिग्री सेल्सियस--
24-- दिसंबर--- 15- 06 डिग्री सेल्सियस--
25 दिसंबर---- 15- 06 डिग्री सेल्सियस--
26 दिसंबर--- 13 - 04 डिग्री सेल्सियस--
27 दिसंबर -- 13- 03 डिग्री सेेल्सियस--
28 दिसंबर--- 12- 03 डिग्री सेल्सियस
शामली रेलवे स्टेशन पर सर्दी बच्चो के साथ बैठी महिला- फोटो : SHAMLI
ामली रेलवे स्टेशन पर सर्दी में ट्रेन की इन्तजार में बैठे यात्री- फोटो : SHAMLI
शामली भिक्की मोड पर सर्दी में बस की इन्तजार में खडे बच्चे- फोटो : SHAMLI