फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता हमारी पहचान, तभी हमारा देश महान

विज्ञापन
शामली वीवी इन्टर कॉलेज में रैली को झंडी दिखा कर रवाना करते प्रधानाचार्य एसके आर्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में वीवी इंटर कालेज और राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान कैडेट्स ने लोगों को राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को वीवी इंटर कालेज के गेट से जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य एसके आर्य, कैप्टन लोकेंद्र सिंह, डॉ. मनोज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वीवी इंटर कालेज रोड, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक आदि से होते हुए कालेज में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता हमारी पहचान, तभी हमारा देश महान, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई, आवाज दो हम एक है आदि स्लोगन, नारों, बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि संपूर्ण विश्व में हमारा देश विविधता में एकता वाला सबसे बड़ा देश है। हमारे देश में सबसे ज्यादा भाषाएं बोली जाती है और विभिन्न जातियों व धर्मों के लोग निवास करते हैं। इन सबके बावजूद हम सभी भावनात्मक रूप से आपस में जुड़े हुए हैं, यही हमारे देश की विशिष्टता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह, कैप्टन रजनीश कुमार और द्वितीय अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने कहा देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने का देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हम सभी को जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद आदि से ऊपर उठकर देश की एकता को बनाए रखना है और आगे बढ़कर लोगों को भी जागरूक करना है। यह राष्ट्र के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। मौके पर अमरपाल सिंह, गुरुदास सिंह, मुकेशचंद शर्मा, दीपकुमार पांडे, दिनेश तोमर, नरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, शशिकांत, विनय, सुशील, श्रवण, रमेश, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

शामली वीवी इन्टर कॉलेज में रैली निकालते एनसीसी के छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें