फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया, घरों में रहकर खेले खेल

विज्ञापन
शामली राष्ट्रीय खेल दिवस पर लायनेस क्लब दोआब के ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं और बच्चे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। लायनेस क्लब दोआब ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस दौरान ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लायनेस क्लब दोआब ने बच्चों को घर पर रहकर मोबाइल फोन पर खेले जाने वाले विभिन्न प्रकार के खेलों से होने वाली मानसिक व शारीरिक क्षति के विषय में बताया। उन्हें इस तरह के खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिनसे उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। सदस्यों ने घरों में रह कर ही गेम खेलकर इस दिन को मनाया। घर पर योग, प्राणायाम का अभ्यास किया तथा लूडो, शतरंज आदि खेल खेले। लायनेस क्लब दोआब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग, सचिव स्नेह गर्ग, कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल, अनिता बंसल, मंजू, सुदेश संगल, कविता गुप्ता आदि कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें