शामली। गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में शुक्रवार को नरवाल एकेडमी और मेपल्स एकेडमी की टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मैच में नरवाल एकेडमी ने मेपल्स एकेडमी की टीम को 71 से हार का सामना कराया। मेपल्स एकेडमी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नरवाल एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 265 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सबसे अधिक रन प्रिंस पंवार ने 43 गेंद में 85 रन व उज्ज्वल धीमान ने 31 गेंद में 47 रन की शानदार पारी खेली।
गेंदबाजी में मेपल्स की ओर से आर्यन ने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मेपल्स एकेडमी की टीम ने 31 ओवर में ऑल आउट होकर केवल 194 रन बनाए और 71 रन से मैच हार गई। सबसे अधिक रन खिलाड़ी आकाश ने 81 में 80 व वंशपाल ने 20 गेंद में 28 रन बनाए। गेंदबाजी में नरवाल टीम के खिलाड़ी साहिल ने छह ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ दा मैच नरवाल एकेडमी के खिलाड़ी प्रिंस पंवार रहे। इस दौरान कोच शुभम तरार, उज्ज्वल वत्स अंपायर व शुभम उपाध्याय मौजूद रहे।