फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबले में नानौता ने टांडा को हराया

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का परिचय लेते - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कबड्डी में नानौता ने टांडा को हराया
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में आयोजित बालक वर्ग में अंडर 45- 50 प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में नानौता की टीम ने सहारनपुर को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। पहले दिन प्रतियोगिता में दोनों वजन ग्रुप के कुल सात मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीराम मंदिर के समीप कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी मैनपाल सैनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। 45 किग्रा भार वर्ग में प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला कलसी और ज्ञानामाजरा रोडान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कलसी ने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में हसनपुर लुहारी की टीम ने सिरसी को हराया। चौथे मुकाबले में कुतुबपुर की टीम ने ठाकुर क्लब को शिकस्त दी। 45 किग्रा के अंतिम मुकाबले में हसनपुर लुहारी की बी टीम ने खानपुर को हराया। इसके बाद 50 किग्रा आयु वर्ग के मुकाबले हुए। पहले मैच में टांडा की टीम ने नानौता व दूसरे मुकाबले में ज्ञानामाजरा ने भैसानी इस्लामपुर की टीम को मात दी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल आज खेले जाएंगे। इस मौके पर अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान सतीश सैनी, कुलदीप उर्फ भारत, राकेश सैनी, भूषण सैनी, सचिन सैनी, राहुल धीमान, रविंद्र सैनी, मनोज कुमार, मनजीत सिंह, लवीश कुमार, चंदन सैनी, शहनवाज प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें