फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के आनंद भयौ, जय कन्हैया लाल की

Sun, 06 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। रंगीन रोशनी में नहाए मंदिरों में विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं। शाम के समय मंदिरों में श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़े। मध्य रात्रि चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला।
विज्ञापन



शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। शाम के समय नगर के श्री हनुमान धाम, भाकूवाला, शिवचौक, बुढ़ाना रोड पर बलभद्र मंदिर, ठाकुर द्वारा, मोहल्ला रेलपार में शिव दुर्गा मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर, गंगा मदिर  रेशमी कटरा, रेलवे रोड पर श्री सत्यनारायण मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, टंकी रोड पर माता वैष्णो देवी मंदिर, भोलेश्वर महादेव मंदिर, अपना घर आश्रम, बालाजी धाम, र्साइं धाम रंगीन रोशनी से नहा उठे।

नगर के विभिन्न मंदिरों में श्री कृष्ण समेत देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां सजी थीं। शाम के समय शहर कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन चोर, रासलीला राधा कृष्ण, लवकुश भगवान शिव की झांकी सजाई गईं। श्री सत्यनारायण मंदिर में माता वैष्णो देवी की गुफा, अजुध्या चौक पर बर्फानी बाबा अमरनाथ की गुफा, बुढ़ाना रोड पर बलभद्र मंदिर, शिव मूर्ति व लड्डू गोपाल को पालना झुलाया गया।
विज्ञापन


नगर के मुक्तेश्वर महादेव मदिर में रात्रि आठ बजे से लेकर मध्यरात्रि तक भजन संध्या आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैराना सांसद हुकुम सिंह ने हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, सुखमाल गुप्ता, प्रदीप कुमार गर्ग, सुरेश तायल भगत जी का सहयोग रहा। श्री मंदिर हनुमान धाम पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर हजारों श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना करने उमड़ पडे़।

हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, जोगेंद्र पाल सेठी का सहयोग रहा। लायंस क्लब क्राउन द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कला निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। बाबरी कस्बे में सनातन धर्म मंदिर झंडा चौक, मेन बाजार, हरिजन चौपाल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ चौधरी अनंगपाल सिंह, पूर्व प्रधान सेवाराम सैनी, संजय वर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें