फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख मतदाता डालेंगे वोट

Sun, 06 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन जिला प्रशासन ने शनिवार को कर दिया है। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में सात लाख 3 हजार 689 मतदाता हो गए हैं। जिले में 2010 की अपेक्षा 2015 में एक लाख 16 हजार 257 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन



शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम ओपी वर्मा ने जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। जिले की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब जिले के कुल मतदाताओं की संख्या सात लाख 3 हजार 689 हो गई हैं, जबकि कुल जनसंख्या 10 लाख 37 हजार 830 है।


जिले के  कांधला ब्लाक की 33 ग्राम पंचायतों में 130061, शामली ब्लाक की 34 ग्राम पंचायतों में 115973 मतदाता, ऊन ब्लाक की 71 ग्राम पंचायतों में 163977 मतदाता हैं। थानाभवन ब्लाक में 50 ग्राम पंचायतों में 160700 मतदाता, कैराना ब्लाक में 42 ग्राम पंचायतों में 132978 मतदाता हैं।
विज्ञापन



बता दें कि जिले में 2010 में पांच लाख 87 हजार 432 मतदाता थे। 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सात लाख 3 हजार 689 मतदाता हो गए हैं। इन पांच सालों में एक लाख 16 हजार 257 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें