फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के डिब्बों पर लिखे गए नाम, तय हुए गलियों के जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध के डिब्बों पर लिखे नाम, तय हुए गलियों के जिम्मेदार
विज्ञापन

शामली। कोरोना के 11 पॉजिटिव केस मिलने के बाद संवेदनशील शामली जिले के तीन स्थानों को हॉट स्पॉट मानकर सील कर दिया गया है। करीब चार हजार घरों की 25 हजार आबादी इसके दायरे में है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों की दूध, सब्जी, फल आदि दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए भी अनूठी व्यवस्था की गई है। हर गली के कुछ जिम्मेदार तय कर दिए गए हैं। हर गली में चार लोग होंगे। यही जिम्मेदार लोगों के संपर्क में रहेंगे। प्रशासन द्वारा तय किए फल सब्जी और किराना वाले गली के बाहर तक सामान पहुंचाएंगे और गली के जिम्मेदार लोगों तक। इसका समय भी तय कर दिया है। अमर उजाला ने बुधवार सुबह सील हुई गलियों के बाहर मेन रोड से इन व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के ठीक सामान सील की गई गली के बाहर बाइक पर दूध के कई डिब्बे लटकाए दूधिया पहुंचा। मुंह पर मास्क था और हाथ में दस्ताने। उसने बाइक खड़ी की और प्रशासन द्वारा उस गली के जिम्मेदार बनाए गए लोगों को फोन करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में हाथ में कई-कई दूध के डिब्बे लिए तीन-चार जिम्मेदार गली के बाहर आए और बेरिकेडिंग के पीछे से ही डिब्बे दूधिया को पकड़ाते गए। हर डिब्बे पर सबके नाम की चिट लगी थी। नाम देखकर दूधिया उनके यहां पहले से बंधा दूध डिब्बे में भरकर जिम्मेदारों को देता रहा। उन्होंने लोगों तक यह दूध भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें