फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कांधला थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नहर पटरी पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर आए दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा व चाकू बरामद हुआ। बाइक के कागजात मांगने पर वे कोई कागज नहीं दिखा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम सद्दाम और अलीमुद्दीन उर्फ अलमू निवासी मोहल्ला नई बस्ती सलेमपुर रोड कांधला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें