फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नहटौर- एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग में पर्व ने जीते पदक

Thu, 10 Jul 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नहटौर। एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में फुलसंदा निवासी विकास चौधरी के पुत्र पर्व चौधरी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओवर ऑल प्रतियोगिता में रजत व क्लीन एंड जर्क में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता कजाकिस्तान के अस्ताना में चार से 10 जुलाई तक आयोजित हुई। पर्व ने 94 किग्रा भार वर्ग में स्नैच में 145 किग्रा तथा क्लीन एंड जर्क में 183 किग्रा भार उठाया। उसने कुल 328 किग्रा भार उठाया। पर्व ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों तथा कोच करन सिंह को दिया। वहीं कोच करन सिंह ने बताया कि पर्व पहले भी यूथ एंड जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप तथा नेशनल गेम्स में हिस्सा लेकर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र चौधरी, मानपाल सिंह, डॉ. राजवीर सिंह, जसवंत चांग, संजीव कुमार, कुलवीर चौधरी, सैंकी, भोले, प्रज्ज्वल, धीरज सिंह आदि ने पर्व की जीत पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें