छाछरी मोड़ (बिजनौर)। मंगलवार की रात क्षेत्र के ग्राम चौकपुरी में गुलदार एक घर की दीवार पर बैठा नजर आया। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। गांव में अतुल की पशुशाला की चहारदीवारी पर गुलदार बैठा दिखाई दिया। गुलदार काफी समय तक वहां बैठा रहा, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर गुलदार जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।