कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव डांगरौल में चौधरी चरण सिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शुभारंभ रालोद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. विक्रांत जावला ने किया। प्रतियोगिता में मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 1800 मीटर की रिले दौड़ में मेरठ के पथौली गांव निवासी फोरटीन ने प्रथम स्थान, वैभव शर्मा काकड़ा मुजफ्फरनगर ने द्वितीय स्थान व आदित्य निवासी सहारनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की दौड़ में फारूख निवासी मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान, परशुराम निवासी दोघट जनपद बागपत ने द्वितीय स्थान और शाहरुख निवासी लिलौन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर रालोद के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा, किसान नेता राजन जावला, वीशु, प्रिंस, लोकेंद्र, मास्टर बलबीर, पप्पू आदि मौजूद रहे।