फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Shamli: बेटे ने की पिता की हत्या, दम तोड़ने तक प्लास से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार

Mon, 12 Aug 2024 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में आज दोपहर एक युवक ने अपने पिता की प्लास से वारकर निर्मम हत्या कर डाली। आरोपी बेटा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के शामली शहर के विवेक विहार  पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी पुत्र ने सिर में प्लास से कई वार करते हुए पिता की हत्या की और फरार हो गया। हत्या का कारण  प्रोपर्टी विवाद बताया गया है। 

विज्ञापन


शामली आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार में विनोद गुप्ता(65) बैंक से सेवानिवृत्त थे। सोमवार सुबह में विनोद गुप्ता का अपने बेटे विकास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: कहां से हो रही फंडिंग, कितना नेटवर्क? रवि पास्टर खोलेगा राज, पादरी समेत 20 लोग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में आग बबूला हुए आरोपी बेटे ने प्लास से अपने पिता के सिर में कई वार कर दिए जिसमें वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। वहीं शोर-शराबा होने पर आरोपी पुत्र फरार हो गया।

मृतक की पत्नी उर्मिला की सूचना पर आदर्श मंडी थाना  पुलिस व एएसपी एसके सिंह व सीओ श्याम सिंह भी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एएसपी एसके सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र में प्रोपर्टी का विवाद चल रहा था जिसके चलते सुबह में झगडा हुआ और बेटे ने प्लास सिर में मारकर पिता हत्या कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें