चौसाना थानाक्षेत्र के दथेडा गांव में सोमवार के सुबह घर में एक बुजुर्ग महिला(65) का शव पड़ा मिला। गांव की चौकीदार की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं जांच पड़ताल की गई । पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि शव का गला दबाकर महिला को मारा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं सबूत जुटाए ।एडिशनल एसपी,सीओ एवं पुलिस के आलाअधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव दथेड़ा में सोमवार की सुबह महिला की बुजुर्ग महिला की हत्या से जनपद पुलिस में खलबली मच गई ।सूचना मिलते ही एएसपी सहित तमाम पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।