फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर पालिका की कार्रवाई हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर पालिका प्रशासन ने कई दिनों से चल रहे अतिक्रमण अभियान में मार्गों पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा ने मार्ग पर सामान रखकर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई को और भी तेज कर दिया है। कैराना-कांधला मार्ग स्थित मार्केट पर कुछ दुकानदारों ने चेतावनी के बाद भी सामान मार्ग पर रखकर अतिक्रमण करते पाए जाने पर नकद चालान पर जुर्माना वसूल किया। दोबारा कब्जा करने पर जुर्माने की रकम को दोगुना करने की भी चेतावनी दी। अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा ने नगरपालिका की टीम को नगर के विभिन्न मार्केट, सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को चिंहित कर जेसीबी की सहायता से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिसके चलते नगरपालिका की टीम शनिवार को भी अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिंहित कर निशानदेही करने में जुट गई है। पालिका प्रशासन ने प्रतिदिन अतिक्रमण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ। अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा का कहना है कि नगरपालिका की टीम के द्वारा प्रतिदिन सार्वजनिक मार्गों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति अतिक्रमण करता पाया गया तो उसका चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस दौरान लिपिक अमरीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, साकिर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें