फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने बेहतर सफाई व्यवस्था मिलने पर दिए प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में प्रधानार्या दिपाली गर्ग को प्रमाण पत्र देते नगर पालिका कर्मच - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नगरपालिका ने बेहतर सफाई व्यवस्था मिलने पर दिए प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका शामली ने शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने वाले और स्वच्छ भारत मिशन अभियान में सहयोग करने वाले लोगों और संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को नगरपालिका टीम ने शहर कोतवाली में अच्छी सफाई मिलने पर स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम रैंक देते हुए कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर को प्रशस्ति पत्र सौंपा। हिंदू कन्या इंटर कालेज को भी इसी तरह नगर पालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में स्वच्छता रैकिंग में प्रथम स्थान देकर प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग को प्रशस्ति पत्र सौंपा। इसी तरह शहर के कई कालेज, नर्सिंग होम, होटल समेत करीब 16 लोगों को साफ-सफाई बेहतर रखने पर प्रशस्ति पत्र दिए गए। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी माह में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर में विभिन्न संस्थाओं और कार्यालयों में सफाई व्यवस्था की जांच की गई थी। जहां पर अच्छी सफाई व्यवस्था मिली, उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे है ताकि अन्य लोग भी जागरूक होकर शहर को साफ स्वच्छ रखने में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें