फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रैली में गईं जिले की 164 प्राईवेट बसें, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अडडे पर यात्रियो की लगी भीड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मेरठ रैली में गईं जिले की 164 प्राईवेट बसें, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

शामली। मेरठ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली में जिले की 164 प्राइवेट बसों के जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
बुधवार को नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में मेरठ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली के मद्देनजर जिले की 164 प्राइवेट बसें बुक की गई थी। सभी प्राइवेट बसें मेरठ रैली में जाने से मुजफ्फरनगर- शामली, कैराना, झिंझाना-ऊन बिडौली, चौसाना, शामली- बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर-बड़ौत, बड़ौत, शामली-गढ़ीपुख्ता और भैंसवाल मार्ग, शामली लोनी मार्ग पर सवारियां रोडवेज बसों और छोटे वाहन कार, मैजिक के सहारे रहीं। सुबह दिन निकलते ही शामली का मुजफ्फरनगर प्राइवेट बस अड्डा, भैंसवाल अड्डा, शाहपुर भौंराकला, सिसौली बस अड्डे के साथ साथ विजय और अजंता चौक के बीच प्राइवेट बस अड्डा सुनसान रहा। सवारियां बसों को तलाश करती रही। दिल्ली रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों की भीड़ लगी रही। यूपी और हरियाणा रोडवेज की बस आते ही यात्रियों में मारामारी मच जाती। दूसरी बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मुजफ्फरनगर-शामली रूट के यूनियन अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के मुताबिक मुजफ्फरनगर-शामली, कैराना, झिंझाना, ऊन बिडौली मार्ग की 84 बसें, शामली-बुढ़ाना मार्ग की 30 बसें, गढ़ीपुख्ता- भैंसवाल मार्ग की दो बसें तथा लोनी- शामली मार्ग की 48 बसे मेरठ रैली में गई है।
विज्ञापन

मेरठ रैली से यूपी रोडवेज को पचास हजार रुपये की अतिरिक्त आय
शामली। यूपी रोडवेज शामली बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि बुधवार को मेरठ रैली के कारण अच्छी खासी सवारियां मिली हैं। जिससे यूपी रोडवेज को पचास हजार रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि प्रतिदिन शामली रोडवेज डिपो को दो लाख 65 हजार रुपये की आय होती थी, मेरठ रैली के कारण तीन लाख 25 हजार रुपये की आय होने की संभावना है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता मेरठ के लिए हुए रवाना
मेरठ रैली में शामली के हनुमान धाम से पुनीत द्विवेदी के नेतृत्व में एक बस और वीवी इंटर कालेज रोड शामली भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल के नेतृत्व में एक बस और आर्य समाज मदिर और ब्लाक रोड से दो बसों मेरठ के लिए रवाना हुई है।

शामली रोडवेज बस अडडे पर यात्रियो की लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अडडे पर बस की इन्तजार में बैठी महिला- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना बस अडडे पर प्राइवेट बस में चढने के लिये यात्रयि की भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें