फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सुनी समस्याएं, सरकार की उपलब्धि गिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कैराना लोकसभा सीट से सांसद प्रदीप चौधरी का नगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतबीर मलिक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान सांसद प्रदीप चौधरी ने समस्या सुनी और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास नीति को सार्थक करते हुए विकास कार्य किया है। भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने लाभांवित योजनाओं को क्रियांवित करते हुए आमजन को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित है। आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को मजबूती देगा। बैठक के दौरान भाजपा व नगर के लोगों के द्वारा सांसद के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए निस्तारण कराने की मांग की। सांसद प्रदीप चौधरी ने शीघ्र ही सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान गुलशन खन्ना, नवीन मलिक, संजय मित्तल, नीरज मलिक, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, नावेद जंग, अमित गर्ग सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें