कैराना सांसद इकरा चौधरी महाराष्ट्र की प्राक्कलन समिति की बैठक में मौजूद-सांसद प्रतिनिधि
कैराना। संसद के प्राक्कलन समिति के 75 वर्ष पूरे होने पर महाराष्ट्र विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कैराना लोकसभा सांसद इकरा चौधरी शामिल रहीं।
सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में संसद की प्रतिष्ठित प्राक्कलन समिति के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से विभिन्न सांसदों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कैराना लोकसभा सांसद इकरा चौधरी ने भी बैठक में सक्रियता सहभागिता की।
बैठक में समिति की ऐतिहासिक यात्रा उपलब्धियों व भविष्य की दिशा पर विचार विमर्श हुआ। सांसद इकरा चौधरी ने विशेष रूप से ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में सरकारी व्यय की निगरानी को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में लोक लेखा समिति के कार्यों की समीक्षा और सुझावों का आदान-प्रदान किया गया। सांसद ने इस आयोजन को देश के संसदीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया और कहा कि इस तरह की पहल जनसेवा एवं जवाबदेही शासन को और सशक्त बनाएगी।
सांसद के पर्सनल असिस्टेंट परवेज खुर्रम ने बताया कि संसद की प्राक्कलन समिति पब्लिक फंड का इंस्पेक्शन कर इस्टीमेट की जांच करती है कि पैसा सही लगा है या नहीं। समिति के 75 वर्ष पूरे होने पर महाराष्ट्र विधानसभा में कांफ्रेंस आयोजित हुई। सांसद इकरा चौधरी समिति की सदस्य हैं। जिसके चलते उन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया।