खेकड़ा। दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर ग्राम मवी कलां के समीप क्षेत्रीय सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के अभिनंदन में दो दिवसीय लोक गीत रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्तूबर की शाम छह बजे से होगा।
खेकड़ा ब्लाक प्रमुख चौधरी जितेंद्र धामा पहलवान एवं प्रवेंद्र धामा कुंडली पेरिफेरल हाईवे में किसानों को अधिग्रहण की गई भूमि का उचित मुआवजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने के कारण क्षेत्रीय सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के सम्मान में बारह एवं तेरह अक्तूबर को लोक गीत रागिनी प्रतियोगिता मवी कलां के समीप दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर होगी।
उन्होंने बताया रागिनी प्रतियोगिता में मशहूर रागिनी गायक सपना चौधरी, राकेश शोरण, निशा डांगी, मुनीगर हरियाणा, सुरेश हडौली, बिल्लू खेड़ा हटाना, उपेंद्र ढ़िकाना आदि कलाकार भाग लेंगे।