शामली में भारत भ्रमण पर आए विदेशी नागरिकों का दल शामली में पहुंचा। माजरा रोड पर रहने वाले अध्यापक कुंवरपाल सिंह ने उन्हें अपने आवास पर ठहराया। कुंवरपाल सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिकों के दल में आयरलैंड से रॉब एनजेलर, स्काटलैंड से ग्रेग पेट्रे, आस्ट्रेलिया से जॉन सांडरस और जोनी काइल शामिल हैं। यह दल भारत भ्रमण के लिए लद्दाख और खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर उत्तराखंड के बाद नेपाल जाएगा। उक्त विदेशी नागरिक रविवार शाम को शामली में पहुंचे, तो कुंवरपाल के बेटे से उनकी मुलाकात एटीएम के पास हुई। वह उत्तराखंड जाने के लिए रास्ता पूछने लगे, जिसके बाद रात होने के कारण कुंवरपाल के बेटे ने उन्हें शामली में ही ठहरने की सलाह दी और अपने घर ले गया। घर ले जाकर उनकी खातिरदारी की गई।