फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पंचतीर्थी में रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। कस्बे के आश्रम पंचतीर्थी में बाबा हीरादास महाराज व स्वामी हरिदेव महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम के महंत स्वामी रामदेव व उनके अनुयायियों ने रक्तदान किया। वक्ताओं ने युवाओं को रक्दान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आश्रम के महंत स्वामी रामदेव ने बताया कि देशभर में कोरोना महामारी विकराल रूप ले रही है, जिसके चलते आज गुरुजनों की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। महामंडलेश्वर स्वामी कमल किशोर व थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। देशभर में कहीं भी रक्त की कमी ना रहे, इसके लिए उनके द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर एक छोटा सा प्रयास किया गया है। शिविर में आश्रम के अनुयायियों ने पहुंचकर रक्तदान किया है। शिविर में पहुंचे महामंडलेश्वर कमल किशोर ने बताया कि उन्होंने 147वीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने देश के युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें