डिप्टी कलक्टर ने विजेता जिला पंचायत सदस्यों को वितरित किए प्रमाणपत्र
शामली। जिला पंचायत के सदस्य पद के चुनाव परिणाम आते ही विजेता प्रमाणपत्र लेने के लिए कलक्ट्रेट पहुंच गए। कलक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने जिला पंचायत के सदस्य पद के विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित दिए।
मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पद के विजेताओं के साथ रालोद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र चेयरमेन, रंधावा मलिक की पत्नी सीमा, वार्ड 19 के प्रत्याशी उमेश कुमार, प्रेरणा मलिक, फरजाना, अमित कुमार, जिला पंचायत सदस्य अंजली, ओमवती के साथ सपा नेता ठाकुर शेर सिंह राणा और अनिल टीनू पहुंचे। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान अपनी पत्नी शैफाली चौहान का प्रमाणपत्र लेेने पहुंचे। मधु गुर्जर, डौली ठाकुर, शर्मिष्ठा, बबली आदि भी प्रमाणपत्र लेने पहुंचे हैं। डिप्टी कलक्ट्रेट देवेंद्र कुमार जिला पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिले के जिला पंचायत के विजेता सदस्य
वार्ड विजेता सदस्य- वोट-
-वार्ड नंबर- 1- -- अंजली- -12098-
-वार्ड नंबर- 2- -शर्मिष्ठा- -2885-
- वार्ड नंबर - 3- -ओमवती- -7623-
- वार्ड नंबर - 4- - नीरज - -7663-
- वार्ड नंबर- 5- -डौली- -7282-
- वार्ड नंबर- 6- -सुमन चौहान- -6690-
- वार्ड नंबर- 7- -अनिल कुमार- -2459-
-वार्ड नंबर- 8- -बबली- - 6754-
- वार्ड नंबर- 9- -अंजीम- -4027-
- वार्ड नंबर- 10- - नफीसा- -5067-
वार्ड नंबर - 11- - फरजाना- -7791-
वार्ड नंबर - 12- -परवेज अली- -4495-
वार्ड नंबर 13- विनोद चौहान- - 5248-
वार्ड नंबर- 14- मधु - -10854-
वार्ड नंबर- 15 - अरविंद - - 5748-
वार्ड नंबर - 16- शैफाली चौहान- -10565-
वार्ड नंबर- 17- अमितकुमार- -17735-
वार्ड नंबर- 18- सीमा - -11655-
वार्ड नबर- 19- उमेश कुमार- - 8818-