फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों से छिन गई मां की ममता, परिवार की रोटी

विज्ञापन
शामली अग्निकांडः कांधला के मोहल्ला रायजादागान की मृतक महिला सरस्वती का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मासूमों से छिन गई मां की ममता, परिवार की रोटी
विज्ञापन

कांधला। पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग में कई परिवारों की छोटी छोटी खुशियां भी खाक हो गई। मुसीबत का पहाड़ उन पर टूट पड़ा है। मासूम बच्चों से मां की ममता छीन ली है तो, मजदूरी कर परिवार के लिए दो जून की रोटी का इंतजाम करने वाली नहीं रहीं। अब इन तीन परिवारों के बच्चों की परवरिश कैसे होगी, कैसे होगी परिवारों की गुजर बसर, यह चिंता गहरा गई है।
दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित पटाखा फैक्टरी में काम करने वाली महिलाएं गरीब परिवार से थीं। हादसे में मारी गई सरस्वती, निर्मला, नरेशो रायजादगान मोहल्ले की रहने वाली थी। तीनों परिवारों की आर्थिक हालत ठीक न होने से परिवार के पालन पोषण में मदद करने के लिए वे मजदूरी करने जाती थी। मोहल्ले में मातम पसरा है। कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे है।
विज्ञापन

- एक माह बाद होनी है निर्मला की बेटी की शादी
कांधला। हादसे का शिकार हुई निर्मला के पति श्याम लाल ने बताया कि फैक्टरी संचालक का पिता इंतजार मोहल्ले की महिलाओं को पैसे कमाने का लालच देकर मजदूरी कराने के लिए ले जाता था। श्यामलाल ने बताया कि उसके दो लड़की और दो लड़के हैं। वह बीमार रहता है, इसलिए पत्नी परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी कर हाथ बंटाती थी। बड़ी बेटी सरिता का रिश्ता तय हो चुका है और करीब एक माह बाद शादी की तारीख तय थी। हादसे के कारण बेटी की शादी करने का सपना अधूरा रहा गया। मां के खोने के बाद बच्चों को रो रोकर बुरा हाल है।
- पांच भाई-बहनों से छिन गया मां का प्यार
कांधला। नरेशो का बड़ा बेटा राहुल 10वीं में पढ़ता है। राहुल ने बताया कि परिवार में उस सहित पांच बहन-भाई और पिता रह गए हैं। पिता रामफल का स्वास्थ्य ठीक न रहने से उसकी मां 200 रुपये रोजाना की मजदूरी पर फैक्टरी में जाती थी।
- मेरे बच्चों की परवरिश कैसे होगी
कांधला। हादसे का शिकार हुई सरस्वती के पति बालेन्द्र ने बताया कि उसके पांच बच्चे है। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। तीन बेटे हैं। सरस्वती के जाने के बाद छोटे बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यह समझ नहीं आ रहा है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें नहीं पता कि पटाखा फैक्टरी में हादसा कैसे हो गया। उन्होंने प्रशासन से इस हादसे की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

- घर का इकलौता चिराग बुझ गया
कांधला। पटाखा फैक्टरी में मरने वाला शैंकी अपने माता का इकलौता पुत्र था। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके पिता राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे तो वहां का हाल देखकर वह बिलख उठे। उसने बताया कि शैंकी इकलौता बेटा था। शैंकी उसके साथ मजदूरी कर परिवार में हाथ बंटाता था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बेटा पढ़ने लिखने के बजाए मजदूरी करने लगा था। कुछ दिन से वह पटाखा फैक्टरी में मजदूरी करने जाता था। उसने तो कभी सपने में नहीं सोचा था कि इस तरह उसका बेटा छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा।

शामली जिले के कांधला के मोहल्ला रायजादागान की मृतक महिला नरेशो का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

शामली अग्निकांड: कांधला के मौहल्ला रायजादागान में विलाप करते मृतक के परिजन- फोटो : SHAMLI

कांधला के मौहल्ला रायजादागान में विलाप करते मृतक के परिजन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें