शामली। सरस्वती इंटर बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित महिला प्रबोधन सभा में मेरठ प्रांत की सह संयोजिका ने बताया कि एक महिला की आज बच्चों के प्रति, परिवार के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। माताओं को बेटियों के साथ सहेली पूर्ण व्यवहार करना चाहिए।
रविवार को मेरठ करनाल रोड स्थित सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में महिला प्रबोधन सभा हुई। मेरठ प्रांत की सह संयोजिका और भागवंती विद्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता ने बताया कि सभी माताओं को बच्चों के शिक्षण कार्य पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही बच्चों को ममता के साथ साथ संस्कार भी देने चाहिए। आज के सामाजिक परिवेश में स्त्री और पुरुष संबंध स्वार्थ पूर्ण होते जा रहे है। एक मां की जिम्मेदारी है बहुत ही जागरूक होनी चाहिए।
वह बच्चों को समय समय पर इनके दुश्प्रभावों को बताते रहना चाहिए। बच्चों को हनीट्रैप जैसी समाज में फैल रही बीमारियों के प्रेरित भी बच्चों को जागरूक करें। मौके पर धर्मबीर, प्रधानाचार्य उमेश कुमार, आनंद प्रसाद, रविंद्र कुमार, सुखपाल, सविता, वीना अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, ईना गर्ग, सुनील, शिवकुमार, प्रवेश आदि मौजूद रहे।