किरतपुर। नगर पालिका बोर्ड की बृहस्पतिवार को मासिक बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 42 करोड़ सात लाख 55 हजार रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। मंडावर रोड पर दिन में ओवरलोडेड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। नारी शक्ति वंदना योजना के तहत वर्ष 2026 के ठेकों की नीलामी एवं स्वीकृति पर विचार किया गया। नगर के सभी नालों की सफाई कराने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी को देखते हुए नगर में लगे वाटर कूलरों की मरम्मत कराने, आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों के वर्तमान ठेकों, मानदेय वृद्धि और व्यवस्था सुधार पर भी चर्चा की गई। खराब हैंडपंपों की रिबोरिंग कराने का प्रस्ताव भी पास हुआ। मंडावर रोड पर दिन में ओवरलोडेड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। सड़क पर पाइपलाइन परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली। बैठक में सभासद मयंक अग्रवाल ने कान्हा गोशाला में संरक्षित पशुओं की देखभाल का मुद्दा उठाया। अधिशासी अधिकारी ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में मयंक अग्रवाल, सोनू वर्मा, रजनी कालरा, कन्हैया राणा, हाफिज रईस, नोमान आदि मौजूद रहे।