फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में नजला, खांसी और बुखार के पहुंचे ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए आरोग्य मेले
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सभी पीएचसी और सीएचसी पर आयुष्मान भव: मेलों का आयोजन हुआ, जिसमें नजला, खांसी व बुखार के मरीज ज्यादा आए। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण इस तरह के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। लाेगों को इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर दोपहर 12 बजे तक करीब 25 मरीज आए। इनमें सात मरीज नजला, खांसी व बुखार के रहे। इसके अलावा शरीर दर्द के पांच, त्वचा के दो और ब्लड प्रेशर व शुगर के दो-दो मरीज आए। चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर दवा दी। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर साढ़े 12 बजे तक 28 मरीज आए थे। इनमें सात गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इसके अलावा नजला, खांसी व बुखार के आठ मरीज आए। त्वचा के तीन, शरीर में दर्द के पांच, पेट संबंधी रोगों के चार मरीज आए। सभी मरीजों को दवा दी गई। सीएचसी शामली में आयुष्मान भव: मेले में 12 मरीज नजला, खांसी व बुखार के रहे, जबकि पांच मरीज कुत्ते काटने की एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। चिकित्सक ने बताया सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें