फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा, मुकद्दस रमजान माह शुरू

विज्ञापन
शामली में रमजान के लिए खरीदारी करता युवक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रमजान के चांद के दीदार के साथ लोगों ने एक दूसरे को रमजान माह की मुबारकबाद दी और इसके साथ ही तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। इस बार कोरोना की पाबंदी के हटने से मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ रहेगी। रमजान मुबारक का चांद आज शाम नजर आया तो इसके साथ ही लोगों ने फोन पर एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हुए मु़ल्क में सेहत और खुशहाली के लिए दुआएं कीं। इसके साथ ही घरों में ही नमाज और तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। लोग खरीदारी के बाजार में उमड़ पड़े। बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शकील ने कहा कि चांद दिखने के साथ ही रमजान का माह शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करें और तरावीह पढ़ें। अमन का माहौल बनाए रखें।
विज्ञापन

एसएसपी ने रात्रि में बाजारों में किया भ्रमण
कैराना। एसएसपी ने पुलिस बल के साथ रात्रि में कस्बे के बाजारों का भ्रमण किया और व्यापारियों से वार्ता की। शनिवार रात करीब 8:00 बजे एसएसपी सुर्कीति माधव ने पुलिस बल के साथ शामली बस अड्डा, बाजार बेगमपुरा, चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, मीना मार्केट, पटटोवाला आदि का भ्रमण किया। इस दौरान एसएसपी ने कस्बे के व्यापारियों से वार्ता की। एसएसपी ने व्यापारियों से कहा कि बाजारों में अपनी दुकानों के आगे सीसी कैमरे लगवाएं। पुलिस सदैव आपके साथ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें