शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वृद्ध एवं विभिन्न कलाकारों को मासिक पेंशन 2000 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। मासिक पेंशन की आवेदन की तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 20 अगस्त, 2021 कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार, जिन्होंने संबधित कला विद्या क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों तक कला प्रदर्शन किया हो, जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो एवं सकल वार्षिक आय 24 हजार रुपये से अधिक न हो। आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाइट से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते है। आवेदन हेतु निदेशालय द्वारा निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचनाएं स्पष्ट रूप से अंकित कर जिलाधिकारी/जिला सूचना अधिकारी से संस्तुति अग्रसारित कराकर संस्कृति निदेशालय, उत्तरप्रदेश नवम तल, जवाहर भवन, लखनऊ, पिन कोड-226001 में जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी विवरण हेतु संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश, नवम तल, जवाहर भवन, लखनऊ से व्यक्तिगत अथवा दूरभाष संख्या 0522-2286672 पर संपर्क कर सकते है।