फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बंदरों ने किया कस्बेवासियों को परेशान, पकड़वाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे वासियों का बंदरों ने जीना मुश्किल कर दिया है। आए दिन बंदर लोगों का नुकसान कर रहे हैं। वहीं बच्चों व महिलाओं पर हमला करने का भी डर लगा रहता है। इसके चलते कस्बेवासियों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में कई स्थानों पर बंदरों के आतंक के कारण नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। बार-बार शिकायतों के वावजूद नगर पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। किसान इंटर कॉलेज से शुगर मिल पर जा रहे रास्ते पर संत बूढ़ाबाबू पार्क में, दयाल आश्रम वाले मार्ग पर बंदरो का आतंक है, जिस कारण नागरिकों ने पार्क में जाना बंद कर दिया है। वहीं दयाल आश्रम के पास लगभग सात बीघा फसल को बंदरों ने तहस-नहस कर दिया है। किसान रामवीर ने नगर पंचायत में बंदरों से निजात पाने के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। आए दिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ज्ञात रहे कुछ समय पहले बंदरों के आतंक के चलते मोहल्ला टंकी निवासी एक 17 वर्षीय लड़की छत से नीचे कूद गई थी। रामवीर, जगवीर, मुकेश सैनी, पालाराम, विनोद कुमार आदि ने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत से की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया उन्हें सूचना मिली है शीघ्र ही बंदरों को पकड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें