फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रयोगात्मक परीक्षा देने आई छात्रा पर बंदरों ने हमला कर घायल किया

विज्ञापन
कांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रा पर बंदरों के हमले के बाद गंभीर घायल छात्रा रिफर।
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा देने आई बीए की छात्रा शालू पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बंदरों के हमले से महाविद्यालय में आने वाली छात्राओं में दहशत है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा शालू पुत्री सोहनवीर निवासी मोहल्ला राजयदगान मंगलवार दोपहर के समय अपने घर से प्रैक्टिकल देने के लिए महाविद्यालय में जा रही थी। उसके परिवार के सोनू ने बताया जैसे ही छात्रा महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंची तो बंदरों के झुंड ने छात्रा पर हमला बोल दिया। हिंसक बंदरों ने छात्रा को कई स्थानों पर काटकर घायल कर दिया।
घायल छात्रा की चीख पुकार सुनकर कॉलेज स्टाफ के साथ अन्य छात्राओं ने शालू को बंदरों से बचाया। सूचना घायल छात्रा के परिजनों को दी गई। महाविद्यालय प्रशासन ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें