फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कैराना के कल्लू ने कृष्ण को दी पटखनी

विज्ञापन
झिंझाना के मेले में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते कल्लू कैराना तथा कृष्ण रोहतक। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में आयोजित मेले में दंगल के पांचवें दिन भी काफी कड़े मुकाबले हुए। 1100 रुपये की कुश्ती में कैराना पहलवान कल्लू ने रोहतक के कृष्ण पहलवान को हराया।
विज्ञापन

रिहान ने आदित्य महाकाल रोहतक को, दीपेंद्र महाकाल रोहतक ने साबिर रामडा, रोहित ने रितेश रोहतक, अकरम भूरा ने आर्यन रोहतक को पटखनी देकर इनामी राशि अपने नाम की। सचिन रामड़ा और चेतन के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। सात वर्षीय कैराना के पहलवान अली ने शाद मंसूरा को हराकर लोगों की वाहवाही लूटी। दंगल में कई अन्य पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए।
रेफरी अनीस थानाभवन तथा संचालन वसीम झिंझांनवी ने किया। कमेटी के इकराम सभासद, नवाब कुरेशी, हरियाणा से दंगल देखने के लिए आए समीर चौधरी, हरेंद्र सिंह, इसराइल कुरेशी, सादा चौधरी, हरेंद्र मालिक, सद्दाम सिद्दीकी, मुस्तकीम रहे। दंगल की शुरुआत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार ने फीता काटकर किया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें